Peru Earthquake News: धरती ने दिखाया ऐसा रौद्र रूप, कुछ ही सेकेंड में मच गई तबाही, पलभर में उजड़ गईं कई जिंदगियां, मची अफरातफरी

Peru Earthquake News: धरती ने दिखाया ऐसा रौद्र रूप, कुछ ही सेकेंड में मच गई तबाही, पलभर में उजड़ गईं कई जिंदगियां, मची अफरातफरी

Peru Earthquake News: धरती ने दिखाया ऐसा रौद्र रूप, कुछ ही सेकेंड में मच गई तबाही, पलभर में उजड़ गईं कई जिंदगियां, मची अफरातफरी

Peru Earthquake News | Photo Credit: AI

Modified Date: July 20, 2026 / 10:10 am IST
Published Date: July 20, 2026 7:35 am IST
HIGHLIGHTS
  • एंडीज क्षेत्र में भूकंप
  • पांच की मौत, 20 घायल
  • प्रभावित इलाकों में अफरा-तफरी

लीमा: Peru Earthquake News पेरू के एंडीज क्षेत्र में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके कारण कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भूकंप में 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं, और अब तक 300 लोगों को विस्थापित होना पड़ा है।

Peru Earthquake News अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप शनिवार रात स्थानीय समयानुसार 9 बजकर 24 मिनट पर आया। यह हुआनकायो प्रांत के सिकाया शहर से लगभग दो किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। पेरू के राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संस्थान ने एक बयान में कहा कि अब तक लापता लोगों की कुल संख्या का पता नहीं चल पाया है।

भूकंप के कारण कई इमारतें ढह गईं या उन्हें संरचनात्मक क्षति पहुंची। स्थानीय मीडिया द्वारा प्रसारित तस्वीरों में सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक चोंगो बाजो में लोग परेशान नजर आए। बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए घरों के बाहर कंबलों में लिपटे लोग खुले आसमान के नीचे बैठे नजर आए। मलबे के नीचे कई पशु भी दबे हुए दिखाई दिए। गौरतलब है कि 2007 में पेरू के इका क्षेत्र के पिस्को प्रांत में 7.9 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था, जिसमें करीब 600 लोगों की मौत हो गई थी।

इन्हें भी पढें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।