इजरायल का दावा: ईरान ने जॉर्डन की ओर दागीं मिसाइलें, हमले की आंच सीमा पार तक फैलने की आशंका

इजरायल का दावा: ईरान ने जॉर्डन की ओर दागीं मिसाइलें, हमले की आंच सीमा पार तक फैलने की आशंका

इजरायल का दावा: ईरान ने जॉर्डन की ओर दागीं मिसाइलें, हमले की आंच सीमा पार तक फैलने की आशंका
Modified Date: July 19, 2026 / 06:21 pm IST
Published Date: July 19, 2026 6:21 pm IST

दुबई, 19 जुलाई (एपी) इजराइली सेना का कहना है कि ईरान ने उसके पड़ोसी देश जॉर्डन की ओर मिसाइलें दागी हैं। इसके साथ ही इजराइल ने चेतावनी दी है कि इस हमले की आंच उसकी सीमाओं के पार तक फैल सकती है।

सेना ने रविवार को नागरिकों को आगाह किया कि वे हफ्तों बाद पहली बार हवाई हमले के सायरन सुनने के लिए तैयार रहें। इजराइली सेना के मुताबिक, ईरान ने जॉर्डन के नजदीकी बंदरगाह शहर अकाबा को निशाना बनाकर मिसाइलें दागी हैं।

इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान पर हवाई हमलों के साथ इस युद्ध को शुरू करने में अमेरिका का साथ दिया था, लेकिन दोबारा संघर्ष शुरू होने के बाद से वह अब तक इस जंग में सीधे तौर पर उतरने से बचता रहा है।

पिछले हफ्ते अमेरिका के साथ संघर्ष विराम समझौता टूटने के बाद से, ईरान ने अपना रुख इजराइल के बजाय खाड़ी के उन अरब देशों और जॉर्डन की तरफ मोड़ दिया है, जो अमेरिका के सहयोगी हैं। हालांकि, इजराइली क्षेत्र पर ईरान के किसी भी संभावित हमले से इस युद्ध के एक बार फिर बड़े पैमाने पर भड़कने का खतरा पैदा हो सकता है।

एपी सुमित दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में