ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में एक मालवाहक जहाज पर गोलीबारी की
ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में एक मालवाहक जहाज पर गोलीबारी की
दुबई, 22 अप्रैल (एपी) ईरान के अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने बुधवार को होर्मुज जलडमरूमध्य में एक कंटेनर जहाज पर गोलीबारी की, जिससे जहाज क्षतिग्रस्त हो गया।
पाकिस्तान में नियोजित युद्धविराम वार्ता के विफल होने के बाद पश्चिम एशिया में स्थिति और भी गंभीर हो गई है।
ब्रिटेन की सेना के ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स’ (यूकेएमटीओ) सेंटर ने बताया कि यह हमला सुबह सात बजकर करीब 55 मिनट पर जलडमरूमध्य में हुआ और इसमें एक कंटेनर जहाज को निशाना बनाया गया।
यूकेएमटीओ ने कहा कि गार्ड गनबोट ने गोलीबारी करने से पहले जहाज को कोई संकेत नहीं दिया था।
उसने कहा कि हमले में कोई घायल नहीं हुआ और पर्यावरण पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
ईरान ने इस हमले की तत्काल पुष्टि नहीं की।
यह घटना ऐसे समय में घटी है जब पिछले सप्ताहांत में ही अमेरिका ने एक ईरानी कंटेनर जहाज पर पहले गोलीबारी की और फिर उसे अपने कब्जे में ले लिया था।
एपी यासिर मनीषा
मनीषा

Facebook


