तेहरान, 12 अप्रैल (एपी) ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड नौसेना ने रविवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य के पास आने वाले सैन्य जहाजों को ‘दृढ़ और बलपूर्वक जवाब दिया जाएगा।’ ईरान की दो अर्द्ध-सरकारी समाचार एजेंसियों ने यह जानकारी दी।
ट्रंप ने रविवार को पूर्वाह्न कहा था कि अमेरिकी नौसेना, जहाजों को प्रवेश करने या बाहर निकलने से रोकने के लिए इस महत्वपूर्ण जलमार्ग पर नाकेबंदी शुरू करेगी।
पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच रविवार को हुई वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त हो गई।
एपी तान्या सुरेश
सुरेश