Iran-Israel Attack Latest Images: इजरायली स्ट्राइक से तबाह हुए ईरान के कई ठिकाने.. तस्वीरें बयां कर रही है, किस कदर मची है दोनों देशों में ‘तबाही की होड़’..
ईरान ने इजराइल पर लगभग 400 मिसाइल और सैकड़ों ड्रोन दागकर जवाबी कार्रवाई की है। अब तक इजराइल में 24 लोगों की मौत हुई है।

Iran-Israel Attack Latest Before and after Images
- तेहरान पर इजराइल के हवाई हमले तेज, परमाणु ठिकानों को बनाया निशाना।
- ट्रंप ने ईरान से बिना शर्त आत्मसमर्पण की मांग, खामेनेई को दी चेतावनी।
- ईरान ने इजराइल पर दागीं 400 मिसाइलें, अब तक 24 की मौत।
Iran-Israel Attack Latest Before and after Images: तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को ‘‘बिना शर्त आत्मसमर्पण’ करने के लिए कहने के एक दिन बाद बुधवार सुबह इजराइल ने ईरान की राजधानी पर हवाई हमले तेज कर दिए।इजराइल ने तेहरान के एक अन्य क्षेत्र पर हमले की चेतावनी जारी की थी, जिसके बाद ये हमले किये गये।
ऐसे में ईरान के कई संवेदनशील ठिकानों अपर किये गए हमले की तस्वीरें सामने आई है जो चौंकाने वाली है। क्षेत्र में अनिश्चितता का माहौल है और इजराइल द्वारा ईरान के सैन्य एवं परमाणु ठिकानों को निशाना बनाकर किये जा रहे हवाई हमलों के छठे दिन तेहरान में रह रहे ज्यातार लोग अपने घरों को छोड़कर चले गए हैं। देखें तस्वीरों में तबाही के मंजर
अमेरिका ने पश्चिम एशिया में युद्धक विमान भेजे और इस बीच, ट्रंप ने अयातुल्ला अली खामेनेई को चेतावनी दी कि वह जानते है कि ईरान के सर्वोच्च नेता कहां छिपे हैं। ट्रंप ने एक ‘पोस्ट’ में ईरान से ‘‘बिना शर्त आत्मसमर्पण’’ करने का आह्वान किया। ट्रंप ने कहा कि खामेनेई को मारने की उनकी ‘‘कम से कम फिलहाल कोई योजना’’ नहीं है।
Iran-Israel Attack Latest Before and after Images: अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने मंगलवार को कहा कि उसका मानना है कि ईरान के नतांज संवर्धन स्थल पर इजराइल के हवाई हमलों का वहां के भूमिगत सेंट्रीफ्यूज हॉल पर “प्रत्यक्ष प्रभाव” पड़ा है। यूरेनियम संवर्धन के लिए उपयोग किए जाने वाले सेंट्रीफ्यूज को रखने के वास्ते बनाए गए भूमिगत स्थल को ‘सेंट्रीफ्यूज हॉल’ कहा जाता है। इजराइल का कहना है कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए उसका व्यापक हमला जरूरी है।
ईरान ने इजराइल पर लगभग 400 मिसाइल और सैकड़ों ड्रोन दागकर जवाबी कार्रवाई की है। अब तक इजराइल में 24 लोगों की मौत हुई है।
Iran-Israel Attack Latest Before and after Images:
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: 👉 इजराइल का दावा है कि ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम को रोकने के लिए यह हमला जरूरी था। ईरान के नतांज यूरेनियम संवर्धन स्थल समेत कई सैन्य-परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया गया।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Iran-Israel Attack Latest Before and after Images, Many sensitive areas of Iran turned into rubble due to Israeli missile and drone attacks
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›अफगानिस्तान में हवाई हमलों में 22 आतंकवादी मारे गए : पाकिस्तान
01 Oct 2026 | 12:31 pmसीरिया में यात्री बस पर गोलीबारी, सात लोगों की मौत
01 Oct 2026 | 12:27 pmपाकिस्तान के लाहौर में ऐतिहासिक नेहरू पार्क के जीर्णोद्धार का काम शुरू
01 Oct 2026 | 12:14 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 amहेगसेथ ने अपने संबोधन में नए ड्रोन कमांड, जनरल की संख्या में 20 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की
01 Oct 2026 | 11:18 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 am