Iran Israel War Latest Update: ‘तेल की कीमतें कम हो जाएंगी’, इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा दावा, अमेरिका को लेकर भी कह दिया कुछ बड़ा
Iran Israel War Latest Update: इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने हाल ही में प्रेसवार्ता के दौरान चल रहे युद्ध को लेकर कई बड़े बयान दिए।
israel news/ image source: IsraeliPM x handle
- नेतन्याहू का बड़ा बयान सामने
- ईरान को भारी नुकसान दावा
- ट्रंप संग मजबूत तालमेल
Iran Israel War Latest Update: इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने हाल ही में प्रेसवार्ता के दौरान चल रहे युद्ध को लेकर कई बड़े बयान दिए। उन्होंने कहा कि इजरायल का मिशन सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और सेना अपने तय लक्ष्यों को हासिल करने की ओर मजबूती से बढ़ रही है। नेतन्याहू ने यह भी दावा किया कि इस युद्ध में Iran को काफी नुकसान हुआ है और इजरायल की रणनीति असर दिखा रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में हालात और बेहतर होंगे।
Prime Minister Benjamin Netanyahu, this evening, to the Foreign Press:
“First of all, I just want to say I’m alive, and you’re all witnesses.
Now that I dispatched this piece of fake news, I want to give you an update on Operation Roaring Lion. pic.twitter.com/VJnWRkXQul— Prime Minister of Israel (@IsraeliPM) March 19, 2026
benjamin netanyahu press conference: अमेरिका के बारे में भी बात की
प्रेसवार्ता में नेतन्याहू ने Donald Trump के साथ तालमेल पर भी बात की। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ उनका सहयोग पूरी तरह मजबूत और संतुलित है। साथ ही उन्होंने साफ किया कि इजरायल ने अमेरिका को इस युद्ध में शामिल होने के लिए मजबूर नहीं किया, बल्कि दोनों देश अपने-अपने स्तर पर काम कर रहे हैं। नेतन्याहू के मुताबिक, दोनों देशों के बीच रणनीतिक समझ और सहयोग पहले से बेहतर है, जिससे आगे की कार्रवाई में मदद मिल रही है।
middle east conflict update: Strait of Hormuz को लेकर भी अहम जानकारी दी
इसके अलावा उन्होंने Strait of Hormuz को लेकर भी अहम जानकारी दी। नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिका इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को खोलने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है और इजरायल भी इसमें उनकी मदद करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगर अमेरिका इस प्रयास में सफल होता है, जैसा कि उन्हें विश्वास है, तो इसका सीधा असर वैश्विक बाजार पर पड़ेगा और तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है।
इन्हें भी पढ़ें :-
- Aaj Ka Panchang 20 March 2026: चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन खास, इस समय पूजा-पाठ करना सबसे लाभदायक, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
- 20 March 2026 Ka Rashifal: आज कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, जानें क्या कहते हैं आपके सितारें
- Aaj Ka Rashifal 20 March 2026: सूर्य और चंद्र के मिलन से बदलेंगे भाग्य, इन राशियों के जीवन में आएंगे बदलाव, रुके हुए हर काम होंगे पूरे

Facebook


