Aaj Ka Rashifal 20 March 2026: सूर्य और चंद्र के मिलन से बदलेंगे भाग्य, इन राशियों के जीवन में आएंगे बदलाव, रुके हुए हर काम होंगे पूरे

Aaj Ka Rashifal 20 March 2026: सूर्य और चंद्र के मिलन से बदलेंगे भाग्य, इन राशियों के जीवन में आएंगे बदलाव, रुके हुए हर काम होंगे पूरे

Aaj Ka Rashifal 20 March 2026: सूर्य और चंद्र के मिलन से बदलेंगे भाग्य, इन राशियों के जीवन में आएंगे बदलाव, रुके हुए हर काम होंगे पूरे

Aaj Ka Rashifal 20 March 2026 | Photo Credit: IBC24

Modified Date: March 20, 2026 / 06:24 am IST
Published Date: March 20, 2026 6:24 am IST

नई दिल्ली: Aaj Ka Rashifal 20 March 2026 ज्योतिष के अनुसार हमारे जीवन में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर दिन हमारे जीवन में बदलाव देखने को मिलता है। आज 20 मार्च है और दिन शुक्रवार। आज चंद्रमा मीन राशि में भ्रमण करेंगे, जिससे सूर्य के साथ मिलकर अमावस्या योग बनाएंगे। ऐसे में आज तुला राशियों के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। वहीं कन्या राशि वालों के दांपत्य जीवन में सुधार आएगा। आइए पढ़ते हैं आज का (Horoscope Today) राशिफल।

मेष राशिफल

Aaj Ka Rashifal इन जातकों के लिए यह अमावस्या योग 12वें भाव में बन रहा है। जिससे आपकी खर्च बढ़ सकती है। साथ ही आपको मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है। विदेश से जुड़े कामों में आपको सफलता मिल सकती है।

वृषभ राशिफल

आज आपको आय के नए स्त्रात बन सकते हैं। साथ ही आपको आज अपने मित्रों से सहयोग भी मिल सकती है। आपके रूके हुए काम भी पूरे होने की संभावना है। इसके अलावा आपको आज धन का भी लाभ हो सकता है।

मिथुन राशिफल

आपकी ​करियर में बदलाव के संकेत हैं। अमावस्या योग के दौरान आज आपको नौकरी में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही आपको अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। अगर आप कोई बिजनेस का सोच रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा समय हो सकता है।

कर्क राशिफल

आपकी गोचर कुंडली से यह योग 9वें भाव में बन रहा है। भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और यात्रा के योग बन सकते हैं।

सिंह राशिफल

आज आपकी करियर में अचानक बदलाव आ सकती है। साथ ही आपकी सेहत में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। अचानक आपको किसी नई नौकरी का आफर भी आ सकता है।

कन्या राशिफल

दांपत्य जीवन में सुधार आएगा। पार्टनरशिप में लाभ हो सकता है, लेकिन संवाद बनाए रखना जरूरी है। किसी से उलझने से बचना है।

वृश्चिक राशिफल

आज आपके परिवार में खुशियों को माहौल रहेगा। आपको संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही आपको अपने परिवार का भी भरपूर साथ मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

धनु राशिफल

घर-परिवार में शांति बनी रहेगी। संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है। साथ ही आपके जीवन में भी बदलाव के संकेत है।

मकर राशिफल

आपकी गोचर कुंडली में यह योग 3वें भाव में बन रहा है। साहस और पराक्रम बढ़ेगा। छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और नए काम की शुरुआत हो सकती है।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के लिए यह योग 2वें भाव में बन रहा है। धन लाभ के संकेत हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। वाणी पर संयम रखें।

मीन राशिफल

यह अमावस्या योग मीन राशि के लग्न में बन रहा है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवन में नई शुरुआत के अवसर मिलेंगे, लेकिन भावनात्मक निर्णय लेने से बचें।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।