Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल ने ईरान की ‘सबसे बड़ी ताकत’ पर किया हमला… तो ईरान ने चूर-चूर कर डाला दुश्मन का ये पॉश इलाका, सामने आई तस्वीरें देख सहम जाएंगे आप
Iran Israel War Update: हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में हालात और ज्यादा गंभीर हो गए हैं। ईरान ने इसे बड़ा हमला बताते हुए पलटवार शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के शहर दुबई को निशाना बनाते हुए ड्रोन अटैक किया।
israel attack/ image source: sentdefender
- अमेरिका-इजरायल का ईरान पर हमला
- तेल ठिकानों को बनाया गया निशाना
- तेहरान तेल डिपो में बड़ा धमाका
Iran Israel War Update: मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिका और इजरायल ने ईरान के कई अहम तेल ठिकानों पर बड़ा हमला किया है। रिपोर्ट के अनुसार इजरायल ने राजधानी तेहरान के एक बड़े तेल डिपो को निशाना बनाया। इस हमले के बाद इलाके में तेज धमाके सुनाई दिए और आसमान में धुएं का घना गुबार उठता दिखाई दिया।
#BREAKING: Dramatic footage from the fresh attacks in Tehran, Iran.
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) March 7, 2026
Iran Israel War: अमेरिका-इजरायल के हमलों से दहला ईरान
बताया जा रहा है कि ईरान के कई तेल भंडार और ऊर्जा से जुड़े ठिकानों पर अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से अटैक किया। हमले के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में तेल डिपो के पास आग और धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दे रहा है, जिससे इलाके में डर और तनाव का माहौल बन गया।
Shahran Oil Depot in Tehran, Iran as well as other oil installations in the locality were targeted by U.S. and Israeli strikes today. Large fires can be seen burning at a number of facilities. Operation Epic Fury is now in its second phase, as joint U.S.-Israeli strikes target… pic.twitter.com/BVh2hmdUKD
— OSINTdefender (@sentdefender) March 7, 2026
Iran Dubai Attack: ईरान ने भी पलटवार शुरू किया
इन हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में हालात और ज्यादा गंभीर हो गए हैं। ईरान ने इसे बड़ा हमला बताते हुए पलटवार शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के शहर दुबई को निशाना बनाते हुए ड्रोन अटैक किया। दुबई के मरीना इलाके में एक ऊंची इमारत के पास धुएं का गुबार उठता देखा गया। हमले के बाद आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि इस ड्रोन हमले से इमारत के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचा है।
ईरान ने इसके साथ ही इजरायल पर भी बड़ा पलटवार किया। रिपोर्ट के अनुसार ईरान ने इजरायल की राजधानी को निशाना बनाया और कई हमले किए। तेल अवीव शहर पर ड्रोन और मिसाइल से हमला किया गया। हमले के बाद शहर के कई इलाकों में धमाकों की आवाजें सुनी गईं और कुछ इमारतों को नुकसान पहुंचने की खबर सामने आई। सुरक्षा बलों ने तुरंत आपात स्थिति में कार्रवाई करते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी। हमले के बाद पूरे शहर में तनाव का माहौल बन गया और कई जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई।
इन्हें भी पढ़ें :-
- Aaj Ka Panchang 08 March 2026: रंग पंचमी पर बन रहे शुभ संयोग, पढ़िए आज का पंचांग, इस समय पूजा-पाठ करने से मिलेगा खास लाभ
- 08 March 2026 Ka Rashifal: आज कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगा सूर्य देव का आशीर्वाद, जानें आज का राशिफल
- Aaj Ka Rashifal: आज रंग पंचमी पर इन राशियों को होगा लाभ ही लाभ, मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ, पढ़ें रविवार का राशिफल

Facebook


