ईरान ने अमेरिकी पोतों के होर्मुज जलडमरूमध्य में दाखिल होने का दावा खारिज किया

ईरान ने अमेरिकी पोतों के होर्मुज जलडमरूमध्य में दाखिल होने का दावा खारिज किया

ईरान ने अमेरिकी पोतों के होर्मुज जलडमरूमध्य में दाखिल होने का दावा खारिज किया
Modified Date: April 12, 2026 / 09:01 am IST
Published Date: April 12, 2026 9:01 am IST

वाशिंगटन, 12 अप्रैल (एपी) ईरान की संयुक्त सैन्य कमान के एक प्रवक्ता ने अमेरिका के उस दावे का खंडन किया है जिसमें कहा गया था कि अमेरिकी नौसेना के दो विध्वंसक पोत होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरे थे। ईरान के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।

ईरानी मीडिया के अनुसार, प्रवक्ता ने कहा कि ‘‘किसी भी पोत के गुजरने पर निर्णय लेने का अधिकार ईरान के सशस्त्र बलों के पास है।’’

इससे पहले, अमेरिकी सेना ने कहा था कि ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू होने के बाद से पहली बार उसकी नौसेना के दो विध्वंसक पोत होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरे।

हालांकि, ईरान के सरकारी मीडिया ने कहा कि ईरान ने जलडमरूमध्य पार करने की कोशिश कर रहे अमेरिकी सैन्य पोत को वापस लौटने पर मजबूर कर दिया।

एपी

सिम्मी खारी

खारी


लेखक के बारे में