ईरान युद्ध समाप्त करने संबंधी समझौते पर वर्साय में हस्ताक्षर किए: ट्रंप

ईरान युद्ध समाप्त करने संबंधी समझौते पर वर्साय में हस्ताक्षर किए: ट्रंप

ईरान युद्ध समाप्त करने संबंधी समझौते पर वर्साय में हस्ताक्षर किए: ट्रंप
Modified Date: June 18, 2026 / 08:08 am IST
Published Date: June 18, 2026 8:08 am IST

एवियॉन (फ्रांस), 18 जून (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया है कि उन्होंने ईरान के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

ट्रंप ने वर्साय से रवाना होते समय पत्रकारों से कहा, ‘‘इस (एमओयू) पर हस्ताक्षर हो गए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने वर्साय में इस पर हस्ताक्षर किए। मैंने अभी-अभी हस्ताक्षर किए हैं।’’

अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने भी बताया कि ट्रंप ने ईरान में युद्ध समाप्त करने संबंधी समझौता ज्ञापन पर वर्साय में हस्ताक्षर किए, हालांकि उस समय वहां कैमरे नहीं थे।

इस बीच, अमेरिका के एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिका और ईरान के राष्ट्रपतियों ने समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

अधिकारियों ने पहले कहा था कि ट्रंप और अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे. डी. वेंस ने समझौते पर रविवार को डिजिटल हस्ताक्षर किए थे तथा शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में औपचारिक हस्ताक्षर समारोह आयोजित किया जाएगा लेकिन बाद में अमेरिका के एक अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि ट्रंप ने बुधवार को वर्साय में समझौते पर हस्ताक्षर किए।

अधिकारी ने बताया कि ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने भी बुधवार को इस पर हस्ताक्षर किए। हालांकि, ईरान ने इस संबंध में तत्काल कोई बयान नहीं दिया।

यह अभी स्पष्ट नहीं है कि क्या इन हस्ताक्षरों के साथ अंतिम समझौते तक पहुंचने के लिए 60 दिन की वार्ता अवधि शुरू हो गई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि वर्साय में ट्रंप द्वारा किए गए हस्ताक्षर रविवार को डिजिटल तरीके से किए गए हस्ताक्षर से किस तरह अलग हैं।

पिछली कई सदियों में वर्साय में कई ऐसी ऐतिहासिक संधियों पर हस्ताक्षर हुए हैं जिनसे युद्ध या क्षेत्रीय विवाद समाप्त हुए। इनमें सबसे चर्चित संधि 1919 में हुई थी जिसने प्रथम विश्व युद्ध आधिकारिक रूप से समाप्त किया था। कुछ इतिहासकारों का मानना है कि इस संधि के तहत जर्मनी पर थोपी गई कठोर शर्तों ने द्वितीय विश्व युद्ध की जमीन तैयार की।

एपी सिम्मी खारी

खारी


लेखक के बारे में