ईरान ने कुवैत के बिजली घरों, विलवणीकरण संयंत्रों पर फिर से किया हमला
ईरान ने कुवैत के बिजली घरों, विलवणीकरण संयंत्रों पर फिर से किया हमला
दुबई, 21 जुलाई (एपी) कुवैत ने मंगलवार को कहा कि ईरान ने फिर से उसके बिजली घरों और जल विलवणीकरण संयंत्रों पर हमला किया है।
कुवैत के बिजली, जल और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के बयान के अनुसार, तेहरान ने लगातार चौथे दिन और सोमवार रात इन संयंत्रों को निशाना बनाया।
मंत्रालय ने कहा कि इन हमलों से आग लग गई और संयंत्रों को नुकसान पहुंचा है। उसने बताया कि क्षतिग्रस्त संयंत्रों की मरम्मत का काम किया जा रहा है।
कुवैत में पेयजल की करीब 90 प्रतिशत आपूर्ति विलवणीकरण संयंत्रों से होती है।
एपी सुभाष नरेश
नरेश

Facebook


