ईरान के नए मिसाइल हमले के बाद बहरीन में चेतावनी के सायरन बजे
ईरान के नए मिसाइल हमले के बाद बहरीन में चेतावनी के सायरन बजे
दुबई, 21 जुलाई (एपी) ईरान के मिसाइल हमले के बाद द्वीपीय देश बहरीन में मंगलवार को मिसाइल हमले की चेतावनी वाले सायरन बज उठे।
यह हमला ऐसे वक्त हुआ है जब अमेरिका और ईरान के बीच अंतरिम समझौता विफल होने के बाद मध्यस्थों से बातचीत के लिए ईरान के गृह मंत्री पाकिस्तान में हैं।
होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच 10 दिन से लगातार हमले और जवाबी हमले जारी हैं। फारस की खाड़ी के मुहाने पर स्थित इस संकरे समुद्री मार्ग से युद्ध से पहले दुनिया के कुल तेल और प्राकृतिक गैस का लगभग पांचवां हिस्सा गुजरता था।
एपी आशीष नरेश
नरेश

Facebook


