वियतनाम में बस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत

वियतनाम में बस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत

वियतनाम में बस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत
Modified Date: July 21, 2026 / 04:01 pm IST
Published Date: July 21, 2026 4:01 pm IST

हनोई, 21 जुलाई (एपी) दक्षिणी वियतनाम के डोंग नाइ शहर के पास एक स्लीपर बस सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे उसमें आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि यह स्लीपर बस थी जिसमें सीटों की जगह लेटने के लिए बिस्तर लगे होते हैं। वियतनाम में लंबी दूरी और रात भर की यात्रा के लिए ऐसी बसों का इस्तेमाल किया जाता है।

सरकारी मीडिया वीएन एक्सप्रेस ने बताया कि बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसके निचले हिस्से में आग लग गई और देखते ही देखते उसने यात्रियों को अपनी चपेट में ले लिया।

बस के चालक ट्रान थान हाई (41) ने बताया कि आग इतनी तेज़ी से फैली कि कई यात्री बाहर नहीं निकल पाए।

दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में आधा घंटा लगा। अधिकारियों ने जली हुई बस से सात शव बरामद किए। घायल पांच यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एपी अविनाश नरेश

नरेश


लेखक के बारे में