दुबई, 16 जुलाई (एपी) ईरान की संयुक्त सैन्य कमान ने बृहस्पतिवार को अमेरिका को धमकी दी कि वह इलाके में मौजूद ‘सभी बुनियादी ढांचे’ को नेस्तनाबूद कर देगी।
ईरान की ओर से यह धमकी ऐसे समय आई है जब अमेरिका ने उसपर हमले तेज कर दिये हैं और उसके पुलों और बिजली संयंत्रों को निशाना बनाने की चेतावनी दी है।
ख़ातम-उल-अंबिया मध्य कमान मुख्यालय द्वारा दी गई ताजा धमकी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान के बिजली संयंत्रों और पुलों को निशाना बनाने की चेतावनी का भी जिक्र है।
ईरानी सेना के ख़ातम अल-अंबिया मध्य कमान मुख्यालय के प्रवक्ता कर्नल इब्राहिम जोलफगारी ने यह चेतावनी जारी की।
उन्होंने कहा कि अगर ट्रंप ने धमकी पर अमल किया, तो ‘‘इस्लामिक ईरानी गणराज्य की शक्तिशाली सेना जबरदस्त हमलों से इस इलाके की पूरी आधारभूत अवसंरचना तबाह कर देगी।’’
जोलफगारी ने कहा, ‘‘हम किसी भी हाल में क्षेत्र के बाहर के देश अमेरिका को होर्मुज जलडमरूमध्य में दखल नहीं देने देंगे। यह ईरान की ऐसी लक्ष्मण रेखा है जिसे कोई पार नहीं कर सकता।’’
एपी धीरज मनीषा
मनीषा