ईरान के हमले में बिजली और जल संयंत्र को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ : कुवैत

ईरान के हमले में बिजली और जल संयंत्र को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ : कुवैत

ईरान के हमले में बिजली और जल संयंत्र को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ : कुवैत
Modified Date: July 17, 2026 / 04:00 pm IST
Published Date: July 17, 2026 4:00 pm IST

दुबई, 17 जुलाई (एपी) कुवैत ने शुक्रवार को कहा कि ईरान ने एक बिजली एवं जल अलवणीकरण संयंत्र पर हमला किया, जिससे इसे व्यापक नुकसान पहुंचा।

कुवैत में पेयजल की लगभग 90 प्रतिशत आपूर्ति जल के अलवणीकरण से होती है और ऐसी किसी भी प्रकार की बाधा से इस छोटे रेगिस्तानी देश में जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

कुवैत के बिजली, जल एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने हमले की जानकारी देते हुए कहा कि इससे आग लग गई और ‘बड़ी संख्या में बिजली उत्पादन इकाइयों को नुकसान पहुंचा।’

कुवैत ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है तथा नुकसान का आकलन करने और संयंत्र को दोबारा चालू करने के लिए प्रयास जारी है।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में