कुवैत हवाई अड्डे पर ईरान के ड्रोन हमले में कई लोग घायल, उड़ानें स्थगित की गईं
कुवैत हवाई अड्डे पर ईरान के ड्रोन हमले में कई लोग घायल, उड़ानें स्थगित की गईं
दुबई, तीन जून (भाषा) कुवैत ने बुधवार को कहा कि ईरान की ओर से किए गए ड्रोन हमले के बाद उसने वाणिज्यिक उड़ानें निलंबित कर दी हैं।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल सऊद अब्दुलअजीज अल-ओतैबी ने बताया कि ‘‘कई दुश्मन ड्रोनों’’ ने कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की यात्री इमारत को निशाना बनाया, जिससे इमारत को भारी नुकसान पहुंचा और ‘‘कई लोग’’ घायल हो गए।
यह ड्रोन हमला ऐसे समय हुआ, जब मंगलवार देर रात ईरान और अमेरिका ने एक-दूसरे पर मिसाइल हमले किए थे।
अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने कुवैत और बहरीन पर दागी गई ईरानी मिसाइलों के जवाब में ईरान के एक सैन्य स्टेशन को निशाना बनाया।
एपी
खारी रंजन
रंजन

Facebook


