बेरूत। आतंकी गुट इस्लामिक स्टेट ने अपने सरगना अबू बक्र अल बगदादी के मारे जाने की पुष्टि कर दी है। पश्चिमी मोसुल के आईएस के कब्जे वाले तल अफर में आईएस ने एक बयान में ये खबर दी है। उसने कहा है कि जल्दी ही बगदादी के उत्तराधिकारी का ऐलान किया जाएगा। एक दिन पहले ही इराक में आईएस के कब्जे वाले प्रमुख शहर मोसुल को इराक ने वापस अपने नियंत्रण में लिया है। सीरियन आबजर्वेटरी फॅार ह्यूमन राइट्स के मुताबिक भी आईएस के नेताओ ने उसे बगदादी के मारे जाने की खबर दी है। पिछले काफी समय से बगदादी के मारे जाने की खबरें मिल रही थीं।