उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Ads

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

  •  
  • Publish Date - June 14, 2026 / 04:49 PM IST,
    Updated On - June 14, 2026 / 04:49 PM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 14 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल में कथित तौर पर जानवरों का चारा लेने गई 24 वर्षीय महिला के साथ पांच युवकों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी वारदात के बाद से फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार ने पत्रकारों को बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी उमर और उसके चार साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 70 (सामूहिक दुष्कर्म), 87 (महिला का अपहरण) और 123 (अपराध करने के इरादे से किसी को ज़हर या नशीली चीज देना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि वह खेतों में जानवरों के लिए चारा लेने गई थी, इसी दौरान आरोपियों ने उसे घेरकर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने मुताबिक महिला ने बताया कि काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन ने तलाश शुरू की, तो वह जंगल में बदहवास हालत में मिली।

एसएसपी कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम गठित की गई हैं और उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

भाषा

भाषा सं आनन्द जोहेब

जोहेब