Gurugram Road Accident News: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ़्तार कार, एक ही परिवार के इतने लोगों की हुई मौत, दो लोगों की हालत गंभीर

Ads

Gurugram Road Accident News: नूंह जिले में एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत चार लोगों की मौत हो गयी।

  •  
  • Publish Date - June 14, 2026 / 04:41 PM IST,
    Updated On - June 14, 2026 / 04:55 PM IST

Gurugram Road Accident News/Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • हरियाणा के नूंह जिले में हुआ भीषण सड़क हादसा।
  • खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार।
  • हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत।

Gurugram Road Accident News: गुरुग्राम: हरियाणा के नूंह जिले में दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर हुए एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि उसी परिवार के एक बच्चे सहित दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि एक कार में छह लोग सवार होकर जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहे थे और सुबह करीब साढ़े छह बजे बजे रावा और बघोला गांव के बीच एक्सप्रेसवे के पिलर संख्या 64 के पास सड़क किनारे खड़े एक कैंटर से कार की टक्कर हो गई। (Gurugram Road Accident News) उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शवों को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

Gurugram Road Accident News: पुलिस के मुताबिक, हादसे में घायल दो अन्य लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान पूनम जादौन (37), उनकी बेटी खुशी (16) और बेटे कान्हा उर्फ दुग्गी (14) के रूप में की है। ये सभी मूलरूप से राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के नवाली गांव के निवासी थे और वर्तमान में जयपुर में रहते थे। (Gurugram Road Accident News) उन्होंने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले चौथे व्यक्ति की पहचान केशव यादव (22) के रूप में हुई है, जो राजस्थान के कोटपूतली का निवासी था और जादौन परिवार का किरायेदार था। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-