Ishaq Dar Statement: पाकिस्तान के जरिए हो रही ईरान और अमेरिका के बीच बात, विदेश मंत्री इशाक डार ने किया बड़ा दावा, अब्बास अराघची का भी आया बयान

Ads

Ishaq Dar Statement: इशाक डार ने कहा कि, इस्लामाबाद की मध्यस्थता से ईरान में युद्ध समाप्त करने के लिए अप्रत्यक्ष वार्ता चल रही है।

  •  
  • Publish Date - March 26, 2026 / 08:03 PM IST,
    Updated On - March 26, 2026 / 08:05 PM IST

Ishaq Dar Statement/Image Credit: X Handle

HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने गुरूवार को एक बड़ा दावा किया है।
  • इस्लामाबाद की मध्यस्थता से ईरान में युद्ध समाप्त करने के लिए अप्रत्यक्ष वार्ता चलने का दावा।
  • ईरान के विदेश मंत्री ने अब इस बात को स्वीकार कर लिया है।

Ishaq Dar Statement: नई दिल्ली: पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने गुरूवार को एक बड़ा दावा किया है। उनके इस दावे के चलते हर तरफ चर्चा शुरू हो गई है। विदेश मंत्री इशाक डार ने अपने बयान में कहा कि, इस्लामाबाद की मध्यस्थता से ईरान में युद्ध समाप्त करने के लिए अप्रत्यक्ष वार्ता चल रही है। (Ishaq Dar Statement America-Iran War ) “शांति वार्ता” को लेकर लगाई जा रही अटकलों को अनावश्यक बताते हुए इशाक डार ने कहा कि, अमेरिका और ईरान के बीच अप्रत्यक्ष वार्ता पाकिस्तान से भेजे जा रहे संदेशों के माध्यम से हो रही है। ईरान के विदेश मंत्री ने अब इस बात को स्वीकार कर लिया है।

इशाक डार ने किया पोस्ट

Ishaq Dar Statement: पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, “मध्य पूर्व में जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए शांति वार्ता को लेकर मीडिया में अनावश्यक अटकलें लगाई जा रही हैं। वास्तव में, अमेरिका और ईरान के बीच अप्रत्यक्ष वार्ता पाकिस्तान द्वारा भेजे जा रहे संदेशों के माध्यम से हो रही है। (Ishaq Dar Statement) इस संदर्भ में, संयुक्त राज्य अमेरिका ने 15 बिंदु साझा किए हैं, जिन पर ईरान विचार कर रहा है। तुर्की और मिस्र जैसे मित्र देश भी इस पहल का समर्थन कर रहे हैं। पाकिस्तान शांति को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और क्षेत्र और उससे परे स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है. संवाद और कूटनीति ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है!”

ईरान के विदेश मंत्री का बयान आया सामने

Ishaq Dar Statement: वहीं ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने इस मामले कहा है कि, (Ishaq Dar Statement)  ईरान और अमेरिका के बीच अप्रत्यक्ष संदेशों का आदान-प्रदान जारी है। विदेश मंत्री अब्बास अरघची ने कहा है कि, ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थों के माध्यम से संदेशों का आदान-प्रदान जारी है, लेकिन इसे वार्ता नहीं माना जा रहा है।

इन्हे भी पढ़ें:-