तेल अवीव, 28 फरवरी (एपी) इजराइल द्वारा शनिवार को ईरान पर हमला किए जाने के बाद देश (इजराइल) के रक्षा मंत्री ने पूरे देश में आपातकाल की घोषणा कर दी है।
रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने यह घोषणा उस समय की जब ईरान की राजधानी तेहरान के मध्य क्षेत्र में एक विस्फोट के बाद धुएं का गुबार उठता देखा गया।
ईरानी सरकारी टेलीविजन ने विस्फोट की पुष्टि की है, हालांकि इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।
इसी दौरान इजराइल में भी हर तरफ सायरन की आवाजें सुनाई दीं। इजराइली सेना ने कहा कि यह ‘इजराइल राज्य की ओर मिसाइल दागे जाने की आशंका के मद्देनजर जनता को तैयार करने के लिए एक सक्रिय चेतावनी’ थी।
एपी
प्रचेता संतोष
संतोष