Israel-Iran Conflict Today: हमले की खबर के बीच भारतीयों को तत्काल देश छोड़ने की सलाह.. एम्बेसी की चेतावनी ने प्रवासियों को किया अलर्ट

Ads

Iran Indian Embassy Advisory Issued: इजरायल के हमले के बाद तेहरान में धमाका, भारतीय दूतावास की एडवायजरी, ट्रंप बयान और उड़ानों पर असर।

  •  
  • Publish Date - February 28, 2026 / 01:37 PM IST,
    Updated On - February 28, 2026 / 02:25 PM IST

Iran Indian Embassy Advisory Issued || Image- Iran Embassy In Malaysia file

HIGHLIGHTS
  • तेहरान में धमाका, बढ़ा क्षेत्रीय तनाव
  • भारतीय दूतावास ने जारी की चेतावनी
  • उड़ानों के रूट बदले, एयरस्पेस बंद

तेहरान: आज शनिवार को इज़राइल ने ईरान के खिलाफ एक प्री-एम्प्टिव सैन्य हमला किया है। इसकी जानकारी खुद इज़राइल के रक्षा मंत्री ने दी है। इसी दौरान ईरान की राजधानी तेहरान में एक जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई। (Iran Indian Embassy Advisory Issued) हालांकि, तेहरान में हुए कथित विस्फोट को लेकर ईरानी सरकार की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर्स

वही इस बीच जॉर्डन स्थित इंडियन एम्बेसी ने प्रवासी भारतीयों के लिए चेतावनी जारी की है। दूतावास ने कहा है कि, “इलाके के मौजूदा हालात को देखते हुए, जॉर्डन में सभी भारतीय नागरिकों और पर्यटकों को सलाह दी जाती है कि वे बहुत सावधानी बरतें, सुरक्षित रहें और स्थानीय अधिकारियों की सलाह का ध्यान से पालन करें। जॉर्डन में सभी भारतीय पर्यटकों को यह भी सलाह दी जाती है कि कमर्शियल फ्लाइट्स का ऑपरेशन रुक जाए, उससे पहले वे तुरंत देश छोड़ दें। किसी भी इमरजेंसी में, कोई भी दूतावास से 00962-770 422 276 पर संपर्क कर सकता है।”

इसी तरह तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने कहा है कि, वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए, ईरान में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों को अत्यंत सावधानी बरतने, अनावश्यक आवाजाही से बचने और यथासंभव घर के अंदर रहने की सलाह दी जाती है। (Iran Indian Embassy Advisory Issued) भारतीय नागरिकों से यह भी अनुरोध है कि वे समाचारों पर नजर बनाए रखें, स्थिति के प्रति सतर्क रहें और भारत के दूतावास से मिलने वाले किसी भी आगे के निर्देशों की प्रतीक्षा करें।

दूतावास के आपातकालीन संपर्क नंबर निम्नलिखित हैं:

+989128109115
+989128109109
+989128109102
+989932179359

 

“हमारे सहयोगियों के लिए बड़ा खतरा” : डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, “कुछ समय पहले, संयुक्त राज्य अमेरिका की सेना ने ईरान में बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू किए हैं। हमारा उद्देश्य ईरानी शासन से उत्पन्न होने वाले खतरों को समाप्त करके अमेरिकी लोगों की रक्षा करना है। यह शासन क्रूर और बेहद निर्मम लोगों का एक समूह है। इसकी खतरनाक गतिविधियाँ सीधे तौर पर संयुक्त राज्य अमेरिका, हमारी सेनाओं, विदेशों में स्थित हमारे सैन्य अड्डों और दुनिया भर में हमारे सहयोगियों के लिए खतरा हैं।”

अंतर्राष्ट्रीय हवाई उड़ानों पर असर

इजराइल के कथित हमले का असर अब खड़ी देशों के हवाई उड़ानों पर भी देखने को मिल रहा है। (Iran Indian Embassy Advisory Issued) ‘एक्स’ अकाउंट फ्लाइट रडार ने बताया है कि, ईरान का हवाई क्षेत्र अब NOTAM के तहत कम से कम 1200 UTC तक बंद कर दिया गया है। तेल अवीव और अम्मान से आने वाली उड़ानों का मार्ग भी बदला जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-

New Rules 1st March 2026: 1 मार्च से सुबह-सुबह बदल जाएंगे LPG और ट्रेन टिकट के रूल, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर!  

Q1. भारतीय दूतावास ने क्या एडवायजरी जारी की है?

दूतावास ने भारतीयों को सतर्क रहने और स्थानीय निर्देशों का पालन करने को कहा।

Q2. क्या ईरान का हवाई क्षेत्र बंद किया गया है?

हाँ, NOTAM के तहत निर्धारित समय तक ईरानी एयरस्पेस बंद किया गया।

Q3. डोनाल्ड ट्रंप ने क्या बयान दिया?

उन्होंने ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान को अमेरिकी सुरक्षा के लिए जरूरी बताया।