जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला टीम का हौसला बढ़ाने के लिए हुबली पहुंचे

Ads

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला टीम का हौसला बढ़ाने के लिए हुबली पहुंचे

  •  
  • Publish Date - February 28, 2026 / 01:59 PM IST,
    Updated On - February 28, 2026 / 01:59 PM IST

हुबली, 28 फरवरी (भाषा) कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल के पांचवें और अंतिम दिन जम्मू कश्मीर की टीम का हौसला बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी केएससीए क्रिकेट स्टेडियम के स्टैंड में मौजूद थे।

अब्दुल्ला ने इसे केंद्र शासित प्रदेश में क्रिकेट के लिए एक निर्णायक क्षण बताते हुए कहा कि वह टीम का हौसला बढ़ाने के लिए हुबली आए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर की क्रिकेट टीम का हौसला बढ़ाने के लिए हुबली में हूं। उन्होंने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इस पांच दिवसीय फाइनल में एक भी दिन ऐसा नहीं रहा जब हमारी टीम ने विपक्षी टीम पर दबदबा न बनाया हो।’’

अब्दुल्ला के साथ उनके सलाहकार नासिर असलम वानी, विधायक जादिबल तनवीर सादिक और जम्मू कश्मीर क्रिकेट संघ के पदाधिकारी भी थे।

भाषा

पंत

पंत