इज़राइल ने यरूशलम हमले के फलस्तीनी संदिग्ध का मकान ध्वस्त किया

इज़राइल ने यरूशलम हमले के फलस्तीनी संदिग्ध का मकान ध्वस्त किया

इज़राइल ने यरूशलम हमले के फलस्तीनी संदिग्ध का मकान ध्वस्त किया
Modified Date: June 8, 2023 / 01:42 pm IST
Published Date: June 8, 2023 1:42 pm IST

यरूशलम, आठ जून (एपी) इज़राइल ने पिछले साल नवंबर में यरूशलम में हुए दो बम धमाकों के संदिग्ध फलस्तीनी के, वेस्ट बैंक स्थित आवास को ध्वस्त कर दिया है। इज़राइली सेना ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

वेस्ट बैंक और पूर्वी यरूशलम में एक साल से अधिक समय से जारी हिंसा के बीच हुए इन दो बम धमाकों में दो लोग मारे गए थे और कम से कम 18 अन्य घायल हुए थे।

इज़राइली अधिकारियों ने दिसंबर में इस्लाम फारूक नाम के एक फलस्तीनी युवक को धमाकों को अंजाम देने के संदेह में गिरफ्तार किया था।

इज़राइली सेना ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें सैनिक वेस्ट बैंक के रमल्ला शहर स्थित इलाके की घेराबंदी करने के बाद फारूक के मकान को विस्फोट से ध्वस्त करते नजर आ रहे हैं।

इज़राइली सेना ने कहा कि फारूक के मकान को ढहाए जाने के दौरान वहां मौजूद लोगों ने सैनिकों पर पत्थर और बम फेंके जिसके जवाब में इज़राइली सैनिकों ने गोलीबारी की।

फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इज़राइली सेना की गोलीबारी में एक फलस्तीनी नागरिक मामूली रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एपी पारुल मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में