इजराइल ने फलस्तीनी व्यक्ति के घर बम फेंकने के मामले में अपने दो सैनिकों के खिलाफ अभियोग दायर किया
इजराइल ने फलस्तीनी व्यक्ति के घर बम फेंकने के मामले में अपने दो सैनिकों के खिलाफ अभियोग दायर किया
यरुशलम, 30 दिसंबर (एपी) इजराइली सेना ने कहा कि उसके अभियोजकों ने वेस्ट बैंक में एक फलस्तीनी के घर पर कथित तौर पर विस्फोटक फेंकने वाले दो सैनिकों के खिलाफ अभियोग दायर किया है।
यह अपने आप में एक दुर्लभ मामला है जिसमें फलस्तीनियों के खिलाफ अपराध को लेकर इजराइल अपने सैनिकों पर अभियोग चला रहा है।
इजराइली सेना ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि अभियोजकों ने दो सैनिकों पर विस्फोटक उपकरण बनाने, इरादतन हमला करने और जानबूझकर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए हैं।
गत 28 नवंबर को गिरफ्तार किए गए आरोपी सैनिकों को अदालत ने अगले महीने सुनवाई होने तक हिरासत में रखने का आदेश दिया।
एपी नेत्रपाल देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


