गाजा में इजराइली हमले में 21 लोगों की मौत

Ads

गाजा में इजराइली हमले में 21 लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - February 4, 2026 / 08:28 PM IST,
    Updated On - February 4, 2026 / 08:28 PM IST

दीर अल बलाह (गाजा पट्टी), चार फरवरी (एपी) गाजा में इजराइली गोलीबारी में कम से कम 21 फलस्तीनी मारे गए, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। अस्पताल के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

वहीं, इजराइल का कहना है कि आतंकियों की तरफ से की गई गोलीबारी में उसका एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसने जवाबी कार्रवाई की।

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि इजराइली गोलीबारी में मारे गए लोगों में सात महिलाएं और पांच बच्चे शामिल हैं।

दस अक्टूबर, 2025 को लागू हुए संघर्षविराम के बाद से फलस्तीनियों की मौत की ये ताजा घटना है।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस समझौते के लागू होने के बाद से इजराइली गोलीबारी में 530 से ज्यादा फलस्तीनी मारे गए हैं।

गाजा शहर के शिफा अस्पताल के निदेशक डॉ. मोहम्मद अबू सेल्मिया ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘गाजा पट्टी में हमारे लोगों के खिलाफ नरसंहार वाली जंग जारी है। संघर्षविराम कहां है? मध्यस्थ कहां हैं?’’

अस्पताल ने बताया कि बुधवार सुबह इजराइली सैनिकों ने उत्तरी गाजा के तुफाह इलाके में एक इमारत पर गोलीबारी की। उसने बताया कि इस हमले में कम से कम 11 लोग मारे गए, जिनमें से ज्यादातर एक ही परिवार के थे।

एपी शफीक देवेंद्र

देवेंद्र