मुंबई, चार फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने बुधवार को केंद्र सरकार पर चीन सीमा से संबंधित मुद्दों पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बोलने की अनुमति न देकर तानाशाह की तरह काम करने का आरोप लगाया।
यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सपकाल ने कहा कि भारत-चीन सीमा पर हो रहे घटनाक्रमों के संबंध में गंभीर और महत्वपूर्ण प्रश्न उठाने का प्रयास करने के बावजूद राहुल गांधी को बोलने से रोका गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र चीन से संबंधित तथ्यों को दबा रहा है और संसदीय परंपराओं व लोकतांत्रिक मानदंडों का उल्लंघन कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी को बोलने नहीं देकर केंद्र तानाशाही तरीके से काम कर रहा है।’
भाषा
शुभम पवनेश
पवनेश