Ghuskhor Pandit Controversy / Image Source : Youtube / Screengrab
एंटरटेनमेंट डेस्क: मनोज बाजपेयी की नेटफ्लिक्स पर आने वाली अपकमिंग फिल्म घूसखोर पंडित रिलीज़ होने से पहले ही विवादों में घिर चुकी है। 2026 में ओटीटी पर रिलीज़ होने वाली इस फिल्म में मनोज एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं।
फिल्म का टीज़र सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसके टाइटल को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गई हैं। Ghuskhor Pandit Controversy नेटिज़न्स का आरोप है कि फिल्म का नाम एक विशेष विचारधारा और समुदाय को निशाना बनाने की कोशिश है। सोशल मीडिया पर लोग इसे ब्राह्मण विरोधी प्रोपेगैंडा बता रहे हैं। लोग फिल्म के मेकर्स से टाइटल बदलने की मांग कर रहे हैं और चेतावनी दे रहे हैं कि अगर ऐसा नहीं किया गया, तो फिल्म को बड़े स्तर पर बॉयकॉट का सामना करना पड़ सकता है।
फिल्म का निर्देशन RTE द्वारा किया गया है। इसमें जुरस्त भट्टा फीमेल लीड रोल में हैं और मनोज बाजपेयी मेल लीड में नजर आएंगे। मनोज बाजपेयी फिल्म में दिल्ली पुलिस के ऐसे अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं, जिसकी वर्दी पर कई दाग लगे हैं और जो बदनाम है। वह शादीशुदा हैं, लेकिन उनके किरदार में थोड़ी ढीली पकड़ दिखती है।
घूसखोर पंडित का टीज़र रिलीज़ होते ही लोग फिल्म के टाइटल को लेकर मेकर्स पर सवाल उठाने लगे। सोशल मीडिया पर लोगों का मानना है कि फिल्म का नाम एक विशेष विचारधारा को टारगेट कर रहा है। यूजर्स फिल्म का टाइटल बदलने की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा साफ देखा जा सकता है। कई लोगों का कहना है कि फिल्मों में अक्सर कुछ खास समुदायों की छवि नकारात्मक रूप में पेश की जाती है। कुछ प्लेटफॉर्म्स पर लोग इसे ब्राह्मण विरोधी प्रोपेगैंडा बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग फिल्म को बॉयकॉट करने की धमकी भी दे रहे हैं।
Targeting Brahmin names for cheap TRP and propaganda is not “content”, it’s hate.
Ban Ghooskhor Pandat and Mr. & Mrs. परशुराम now.
Religion mocking will NOT be tolerated.#BanBrahminHate #ShameOnNetflix pic.twitter.com/re8bOtKtlM
— Sawarn Army (@UnreservedEcho) February 4, 2026
हालांकि टीज़र काफी धमाकेदार रहा है, लेकिन फिल्म की रिलीज़ डेट अभी तक सामने नहीं आई है। Netflix India Upcoming Movies कानूनी कार्रवाई की धमकियों से लेकर सोशल मीडिया ट्रेंड्स तक, इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ से पहले ही तनावपूर्ण माहौल पैदा कर दिया है, जिससे मेकर्स की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।
Hello Manoj Bajpayee and Netflix India
Change the name “Ghooskhor Pandit” immediately.
Targeting Brahmins for cheap stereotypes is not content. It is caste hate.
Fix it now or face open boycott. pic.twitter.com/rWIjoYfODn— Sawarn Army (@UnreservedEcho) February 4, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-