गाजा में शरणार्थी शिविर में तब्दील एक विद्यालय पर इजराइल के हमले में 16 लोगों की मौत
गाजा में शरणार्थी शिविर में तब्दील एक विद्यालय पर इजराइल के हमले में 16 लोगों की मौत
दीर अल बलाह (गाजा पट्टी), 24 अक्टूबर (एपी) मध्य गाजा में शरणार्थी शिविर के रूप में उपयोग में लाये जा रहे एक विद्यालय पर बृहस्पतिवार को इजराइल के हमले में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गयी। फलस्तीनी चिकित्सा अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अवदा अस्पताल के चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि यह हमला नुसीरात के एक शरणार्थी शिविर पर हुआ। इस हमले में 32 अन्य लोग घायल भी हुए हैं ।
घायलों को इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इजराइली सेना ने तत्काल इस संबंध में कोई बयान नहीं दिया है।
एपी
राजकुमार पवनेश
पवनेश

Facebook


