वेस्ट बैंक में इजराइली सैनिकों ने फलीस्तीनी संदिग्ध की जान ली

वेस्ट बैंक में इजराइली सैनिकों ने फलीस्तीनी संदिग्ध की जान ली

वेस्ट बैंक में इजराइली सैनिकों ने फलीस्तीनी संदिग्ध की जान ली
Modified Date: July 10, 2023 / 05:53 pm IST
Published Date: July 10, 2023 5:53 pm IST

यरूशलम, 10 जुलाई (एपी) इजरायली सैनिकों ने सोमवार को वेस्ट बैंक में हिंसा के दौरान एक फलस्तीनी व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।

वेस्ट बैंक में हिंसा में कोई कमी नहीं दिखाई दे रही है।

इजराइल की सेना ने कहा कि सैनिकों ने रामल्ला के पश्चिम में दीर निधाम कस्बे में एक वाहन चालक को पूछताछ के लिए रोका। सेना ने बताया कि वह व्यक्ति कार से निकला और उसने जवानों की तरफ एक ग्रेनेड फेंका और गोलियां चला दीं।

फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जवानों ने भी गोलीबारी की जिसमें 33 साल के युवक की मौत हो गयी। मंत्रालय ने इससे ज्यादा विवरण नहीं दिया।

इजराइल और फलस्तीनियों के बीच इन दिनों हिंसा में काफी बढ़ोतरी हुई है। इजराइल ने पिछले हफ्ते ही भीषण हमला किया था जो दो दिन तक चला था और इसमें चरमपंथियों के खिलाफ हवाई बलों का दुर्लभ प्रयोग किया गया।

एपी

वैभव अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में