इजराइली सैनिकों ने वेस्ट बैंक में एक फलस्तीनी को मार गिराया: फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय

इजराइली सैनिकों ने वेस्ट बैंक में एक फलस्तीनी को मार गिराया: फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय

इजराइली सैनिकों ने वेस्ट बैंक में एक फलस्तीनी को मार गिराया: फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय
Modified Date: June 9, 2023 / 06:39 pm IST
Published Date: June 9, 2023 6:39 pm IST

रामल्ला (वेस्ट बैंक), नौ जून (एपी) फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि इजराइली सैनिकों ने अपने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में स्थित एक जांच चौकी पर एक फलस्तीनी व्यक्ति को मार गिराया।

वहीं, इजराइली सेना ने दावा किया कि फलस्तीनी व्यक्ति ने एक जवान पर हमला किया, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई।

सेना ने कहा कि एक व्यक्ति चोरी के वाहन में सवार होकर रामल्ला शहर के पास जांच चौकी पर पहुंचा, उसने कागजात मांगने पर सैनिक पर हमला कर दिया और हथियार चुराने की कोशिश की।

इसने कहा कि मौके पर मौजूद अन्य जवान ने कथित फलस्तीनी हमलावर को गोली मार दी। सेना ने कहा कि सैनिक को मामूली चोट आई है।

फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने मृतक की पहचान 29 वर्षीय महदी बियादसा के रूप में की है।

एपी शफीक सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में