इटली ने सीरिया से लौटी एक महिला लड़ाकू और उसके चार बच्चो को गिरफ्तार किया

Ads

इटली ने सीरिया से लौटी एक महिला लड़ाकू और उसके चार बच्चो को गिरफ्तार किया

  •  
  • Publish Date - September 29, 2020 / 02:22 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

मिलान, 29 सितंबर (एपी) इतालवी पुलिस ने कुर्द नियंत्रण वाले क्षेत्र में विस्थापित व्यक्तियों के एक शिविर से इटली लौटी एक विदेशी महिला लड़ाके और उसके चार छोटे बच्चों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

एलिस ब्रिग्नोली नामक यह महिला 2015 में मोरक्को मूल के अपने पति मोहम्मद कोरैशी और तीन बच्चों के साथ कार से मिलान में अपने घर से इस्लामिक स्टेट के नियंत्रण वाले क्षेत्र में गयी थी। सीरिया में उसे एक और बच्चा हुआ।

ये बच्चे अब 11, आठ, छह और चार साल के हैं और इतालवी किशोर अदालत के निर्णय आने तक बाल देखभाल केंद्र में हैं। अधिकारियों ने कहा कि ब्रिग्नोली को आतंकवाद संबंधी आरोपों का सामना करना होगा।

पुलिस ने कहा कि ब्रिग्नोली ने बच्चों को कट्टरपंथ की दीक्षा दी ओर उन्हें पश्चिमी देशों के विरूद्ध कर दिया तथा ‘वैश्विक जिहादवाद में धकेल दिया।’’

एपी राजकुमार शाहिद

शाहिद

शीर्ष 5 समाचार