जयशंकर ने मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह से मुलाकात की
जयशंकर ने मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह से मुलाकात की
माले, 18 जनवरी (भाषा) विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह से मुलाकात की और द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति का आकलन किया।
जयशंकर मालदीव और श्रीलंका की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मालदीव के राष्ट्रपति सोलिह से मुलाकात कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उन्हें व्यक्तिगत बधाई दी। हमारे द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति का आकलन किया गया, जिससे परिवर्तनकारी परियोजनाएं सामने आईं।’’
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘हनीमाधू अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा विस्तार परियोजना के शिलान्यास में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं।’’
भाषा देवेंद्र अर्पणा
अर्पणा

Facebook


