(योषिता सिंह)
संयुक्त राष्ट्र, 25 सितंबर (भाषा) विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को एक पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल पर कड़ा जवाब दिया, जिसने उनसे आतंकवाद से जुड़ा सवाल पूछा था।
यहां पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल का कड़ा जवाब देते हुए जयशंकर ने कहा, ‘‘एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है। आप तो बोलो ही मत।’’
जयशंकर और लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेसोलो न्यंती ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में ‘पोत परिवहन और समुद्री कर्मियों की सुरक्षा’ पर बने ‘ग्रुप ऑफ़ फ्रेंड्स’ के बारे में संवाददाताओं को संबोधित किया।
उनके संबोधन के बाद, पाकिस्तानी पत्रकार ने खड़े होकर जयशंकर से चिल्लाते हुए पूछा, ‘‘आपकी सरकार पाकिस्तान में आतंकवाद को प्रायोजित करना कब बंद करेगी?’’
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरीश पर्वतनेनी ने पाकिस्तानी पत्रकार से कहा, ‘‘आपने अपना जवाब सुन लिया है। आपने अपना जवाब साफ-साफ सुन लिया है।’’
बृहस्पतिवार को, जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ संयुक्त राष्ट्र भवन में दाखिल हो रहे थे, तो एक भारतीय पत्रकार ने उनसे पूछा था, ‘‘आप आतंकवादियों को पनाह देना कब बंद करेंगे?’’
भाषा वैभव पवनेश
पवनेश