19 खरब डॉलर के राहत पैकेज का ऐलान, राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा- अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

Ads

19 खरब डॉलर के राहत पैकेज का ऐलान, राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा- अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

  •  
  • Publish Date - March 11, 2021 / 07:49 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:57 PM IST

वाशिंगटन, 11 मार्च (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 19 खरब अमेरिकी डॉलर के राहत पैकेज पर बृहस्पतिवार को हस्ताक्षर कर दिए। राष्ट्रपति ने कहा है कि इस राहत पैकेज से कोरोना वायरस के कारण दिक्कतें झेल रहे लोगों, कारोबारियों को मदद मिलेगी और अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिलेगा।

Read More News: हाईकोर्ट से भाजपा नेता देवेंद्र पाण्डेय को बड़ी राहत, धान घोटाला मामले में मिला स्टे

बाइडेन ने राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद पहली बार राष्ट्र को अपना प्राइम-टाइम संबोधन देने से कुछ घंटो पहले राहत देने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर किए। अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी के कारण 5.29 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Read More News:  Road Seafty World Series 2021: दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स ने इंग्लैंड लीजेंड्स को 8 विकेट से हराया, तीसरे पायदान पर पहुंचे अफ्रीकी

ओवल कार्यालय में विधेयक पर हस्ताक्षर करते हुए बाइडेन ने कहा कि यह ऐतिहासिक कानून इस देश की रीढ़ की हड्डी (अर्थव्यवस्था) को फिर से मजबूत करेगा। बाइडन की योजना इस विधेयक पर शुक्रवार को हस्ताक्षर करने की थी लेकिन यह विधेयक बुधवार देर शाम ही व्हाइट हाउस पहुंच गया। यह उम्मीद से पहले आ गया।

Read More News: धारदार हथियार से हमला कर भाजपा नेता को उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप

उन्होंने कहा,‘‘हम जल्द से जल्द इसे आगे बढ़ाना चाहते हैं।’’ बाइडन ने कहा कि वह इस बारे में बात करेंगे कि बीते एक साल साल में देश किस-किस चीजों से गुजरा है और आगे क्या आने वाला है।

Read More News:  अवैध शराब…सियासी सग्राम! राजधानी तक कैसे पहुंच रही दूसरे राज्यों की शराब?