इजराइल के हवाई हमले में हिजबुल्ला का प्रमुख सदस्य नबील कौक मारा गया

इजराइल के हवाई हमले में हिजबुल्ला का प्रमुख सदस्य नबील कौक मारा गया

इजराइल के हवाई हमले में हिजबुल्ला का प्रमुख सदस्य नबील कौक मारा गया
Modified Date: September 29, 2024 / 03:03 pm IST
Published Date: September 29, 2024 3:03 pm IST

यरूशलम, 29 सितंबर (एपी) इजराइल की सेना ने कहा है कि उसने हवाई हमले में हिजबुल्ला के एक प्रमुख सदस्य को मार गिराया है।

सेना ने रविवार को कहा कि उसने एक दिन पहले हवाई हमले में हिजबुल्ला की सेंट्रल काउंसिल के उप प्रमुख नबील कौक को मार गिराया।

हिजबुल्ला की ओर से इस संबंध में तत्काल कोई टिप्पणी नहीं मिली है।

हाल के सप्ताह में इजराइल के हमलों में हिजबुल्ला के कई वरिष्ठ कमांडर मारे गए हैं। शुक्रवार को बेरूत में समूह का प्रमुख नेता हसन नसरल्ला भी मारा गया था।

एपी

देवेंद्र नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में