नेपाल में कोविड-19 के मामले 1674 बढ़कर 218,639 हो गये
नेपाल में कोविड-19 के मामले 1674 बढ़कर 218,639 हो गये
(शिरीष बी प्रधान)
काठमांडू, 21 नवंबर (भाषा) नेपाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1674 नये मरीज सामने आने के साथ ही शनिवार को इस महामारी के मामले बढ़कर 218,639 हो गये।
देश में इस दौरान, इस वायरस से सात और मरीजों की जान भी गयी है। इसी के साथ ही नेपाल में अबतक 1,305 लोग इस महामारी के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं।
फिलहाल देश में 24,009 मरीज उपचाररत हैं।
भाषा
राजकुमार मनीषा
मनीषा

Facebook


