भारतीय उच्चायोग ने घाना में फंसे नौ नाविकों को स्वदेश वापस भेजा

भारतीय उच्चायोग ने घाना में फंसे नौ नाविकों को स्वदेश वापस भेजा

भारतीय उच्चायोग ने घाना में फंसे नौ नाविकों को स्वदेश वापस भेजा
Modified Date: July 24, 2026 / 12:58 am IST
Published Date: July 24, 2026 12:58 am IST

अक्करा (घाना), 23 जुलाई (भाषा) घाना में कुछ समय से फंसे भारत के नौ नाविकों को भारतीय उच्चायोग के प्रयासों से स्वदेश रवाना कर दिया गया। उच्चायोग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ये सभी नाविक एमवी रफाह मून नामक नेविस ध्वज वाले मालवाहक जहाज के चालक दल के सदस्य थे।

अक्करा स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि उसने घाना में फंसे इन नौ भारतीय नाविकों की स्वदेश वापसी सफलतापूर्वक सुनिश्चित की।

उच्चायोग ने इस प्रक्रिया में सहयोग के लिए घाना मैरीटाइम अथॉरिटी (जीएमए), घाना पोर्ट्स एंड हार्बर्स अथॉरिटी (जीपीएचए) और इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन (आईटीएफ) का आभार जताया।

उच्चायोग के अनुसार, संबंधित संस्थाओं के सहयोग से सभी नाविकों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई गई और उन्हें 23 जुलाई, 2026 को अक्करा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुरक्षित भारत रवाना किया गया।

भाषा

राखी रंजन

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में