ब्रिटेन में आतंकवादी हमले की साजिश रचने के लिए ब्रिटिश पाकिस्तानी नागरिक को उम्रकैद की सजा

ब्रिटेन में आतंकवादी हमले की साजिश रचने के लिए ब्रिटिश पाकिस्तानी नागरिक को उम्रकैद की सजा

ब्रिटेन में आतंकवादी हमले की साजिश रचने के लिए ब्रिटिश पाकिस्तानी नागरिक को उम्रकैद की सजा
Modified Date: July 23, 2026 / 10:35 pm IST
Published Date: July 23, 2026 10:35 pm IST

लंदन, 23 जुलाई (भाषा) ब्रिटेन में जन्मे पाकिस्तानी मूल के एक व्यक्ति को एक सैन्य अड्डे पर आतंकवादी हमले की साजिश रचने के लिए बृहस्पतिवार को उम्रकैद की सजा सुनाई गई।

मोहम्मद आसिम बशीर (31) ने आतंकवादी हमला करने की तैयारी करने का अपराध स्वीकार कर लिया। क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (सीपीएस) और आतंकवाद रोधी पुलिस (सीटीपी) द्वारा जुटाए गए सबूतों से पता चला कि वह एक ‘कट्टर जिहादी’ था और बड़े हमले की योजना बना रहा था।

मैनचेस्टर में जन्मे और ब्रिटेन तथा पाकिस्तान दोनों की नागरिकता रखने वाले बशीर को मैनचेस्टर क्राउन अदालत ने सजा सुनाई। उसे पैरोल के लिए पात्र होने से पहले कम से कम 16 साल और 135 दिन जेल में बिताने होंगे।

सीपीएस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘मोहम्मद बशीर एक कट्टर जिहादी और खतरनाक व्यक्ति है, जो ऐसे हमले की योजना बना रहा था जिससे भारी तबाही हो सकती थी।’

उन्होंने कहा, ‘उसकी गतिविधियां हिंसक कट्टरपंथ के प्रति उसकी सोची-समझी प्रतिबद्धता को दिखाती हैं। इसमें हमले से पहले इलाके की रेकी करना, कट्टरपंथ से जुड़ी सूचनाएं साझा करना और ऐसे हथियारों तथा योजनाओं पर चर्चा करना शामिल था, जिनसे बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया जा सकता था।’

भाषा जोहेब अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में