लातविया की प्रधानमंत्री ने यूक्रेन के ड्रोन पर विवाद के बाद इस्तीफा दिया

Ads

लातविया की प्रधानमंत्री ने यूक्रेन के ड्रोन पर विवाद के बाद इस्तीफा दिया

  •  
  • Publish Date - May 14, 2026 / 03:05 PM IST,
    Updated On - May 14, 2026 / 03:05 PM IST

रीगा, 14 मई (एपी) लातविया की प्रधानमंत्री एविका सिलिना ने बृहस्पतिवार को अपने इस्तीफे की घोषणा की। ‘बाल्टिक न्यूज सर्विस’ ने यह जानकारी दी।

सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा रही वामपंथी प्रोग्रेसिव्स पार्टी ने बुधवार को सरकार से समर्थन वापस लेने की घोषणा कर दी। इसके बाद सरकार बहुमत खो बैठी और इसी कारण सिलिना ने इस्तीफा दे दिया।

पिछले सप्ताह प्रोग्रेसिव पार्टी के नेता और लातविया के रक्षा मंत्री एंड्रीस स्प्रूड्स को इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा था। यूक्रेन के ड्रोन के कई बार गलती से लातविया की सीमा में घुस आने की घटनाओं से सरकार के निपटने के तरीके को लेकर बढ़ते विवाद के बाद स्प्रूड्स ने इस्तीफा दिया था।

एपी आशीष मनीषा

मनीषा