बुकावु, 27 सितंबर (एपी) कांगो की किवु झील में व्यापारियों को ले जा रही एक नाव पलट गई, जिससे कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य लापता हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक, नाव में 50 से अधिक लोग सवार थे और यह शनिवार रात किवु प्रांत के इडजवी इलाके से गुजरते समय अचानक पलट गई।
दुर्घटनास्थल के पास स्थित किशेके गांव के मुखिया फेलिक्स हबिरागी ने बताया कि लगभग 15 लोगों को बचा लिया गया है। उन्होंने कहा कि हादसे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।
एप पारुल रंजन
रंजन