लेबनान और इजराइल के बीच मंगलवार से प्रत्यक्ष वार्ता शुरू होगी: लेबनानी राष्ट्रपति

Ads

लेबनान और इजराइल के बीच मंगलवार से प्रत्यक्ष वार्ता शुरू होगी: लेबनानी राष्ट्रपति

  •  
  • Publish Date - April 11, 2026 / 08:53 AM IST,
    Updated On - April 11, 2026 / 08:53 AM IST

बेरूत, 11 अप्रैल (एपी) लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने कहा है कि उनके देश की इजराइल के साथ प्रत्यक्ष वार्ता मंगलवार से शुरू होगी।

औन के कार्यालय की ओर से यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका में लेबनान और इजराइल के राजदूतों ने लेबनान में अमेरिकी राजदूत के साथ बातचीत की। इसमें मंगलवार को वाशिंगटन में प्रस्तावित वार्ता की शर्तों पर चर्चा की गई। इस वार्ता में अमेरिकी विदेश मंत्रालय मध्यस्थ की भूमिका निभाएगा।

इजराइल ने बृहस्पतिवार को घोषणा की थी कि उसने लेबनान के अनुरोध के बाद प्रत्यक्ष वार्ता को मंजूरी दे दी है, लेकिन फोन पर बातचीत के बाद उसने तुरंत कोई बयान जारी नहीं किया।

हिजबुल्ला ने इस घटनाक्रम पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की, हालांकि वह इजराइल के साथ प्रत्यक्ष वार्ता का विरोध करता रहा है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 40 दिन में युद्ध के दौरान लेबनान में इजइराली हमलों में 1,900 से अधिक लोग मारे गए हैं और 10 लाख से अधिक अन्य लोग विस्थापित हुए हैं।

एपी

सिम्मी गोला

गोला