लुइसियाना के गवर्नर ने कहा: बैटन रूज के मॉल में हमलावर मौजूद है

लुइसियाना के गवर्नर ने कहा: बैटन रूज के मॉल में हमलावर मौजूद है

लुइसियाना के गवर्नर ने कहा: बैटन रूज के मॉल में हमलावर मौजूद है
Modified Date: April 24, 2026 / 01:20 am IST
Published Date: April 24, 2026 1:20 am IST

बैटन रूज, 23 अप्रैल (एपी) अमेरिका में लुइसियाना के गवर्नर का कहना है कि बैटन रूज के एक मॉल में एक ‘हमलावर मौजूद’ है।

गवर्नर जेफ लैंड्री ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘मैं कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय कर रहा हूं और जैसे ही हमें इस घटना के बारे में और जानकारी मिलेगी, हम उसे साझा करेंगे।’’

लैंड्री ने कहा कि वह और उनकी पत्नी पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभारी हैं।

मॉल की प्रवक्ता लिंडसे कान ने गोलीबारी की घटना की पुष्टि की है, लेकिन अन्य सवालों के लिए पुलिस से संपर्क करने को कहा है।

एपी सुमित देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में