मेडागास्कर के राष्ट्रपति ने कैंसर के इलाज के लिए भारत से दान में मिली मशीन का उदघाटन किया

मेडागास्कर के राष्ट्रपति ने कैंसर के इलाज के लिए भारत से दान में मिली मशीन का उदघाटन किया

मेडागास्कर के राष्ट्रपति ने कैंसर के इलाज के लिए भारत से दान में मिली मशीन का उदघाटन किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: February 28, 2021 10:53 am IST

(योषिता सिंह)

न्यूयार्क, 28 फरवरी (भाषा) भारत ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग को लेकर द्वीपीय देश मेडागास्कर को कैंसर के इलाज के लिए अत्याधुनिक टेलीकोबाल्ट मशीन दान में दी है। इस मशीन को भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र ने विकसित किया है।

मेडागास्कर की राजधानी एंटननारीवो के जोसेफ रावोहांगी एंड्रियनानावलोना हॉस्पिटल में राष्ट्रपति एंड्री राजोलीना ने इस हफ्ते अत्याधुनिक डिजिटल कोबाल्ट उपचार मशीन भाभाट्रों-2 का उद्घाटन किया।

एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक इस अवसर पर राजोलीना ने कहा कि कैंसर एक ऐसा रोग है, जो हमारे समाज में अधिक से अधिक लोगों को अपना शिकार बना रहा है।

वहीं, मेडागास्कर में नियुक्त भारत के राजदूत अभय कुमार ने कहा कि कैंसर एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या है, जो पूरी दुनिया के लोगों को प्रभावित कर रही है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मार्च 2018 में मेडागास्कर की यात्रा के दौरान यह मशीन दान में देने की घोषणा की थी।

राजोलीना ने रेडियोथेरेपी मशीन दान में देने के लिए भारत सरकार का आभार जताया।

भाषा सुभाष नरेश

नरेश


लेखक के बारे में