ट्रंप के संबोधन के दौरान ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने संरा महासभा से किया बहिर्गमन

ट्रंप के संबोधन के दौरान ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने संरा महासभा से किया बहिर्गमन

ट्रंप के संबोधन के दौरान ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने संरा महासभा से किया बहिर्गमन
Modified Date: September 22, 2026 / 08:38 pm IST
Published Date: September 22, 2026 8:38 pm IST

संयुक्त राष्ट्र, 22 सितंबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र महासभा में मंगलवार को जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ पिछले छह महीनों में रुक-रुककर किए गए सैन्य हमलों के बारे में बताना शुरू किया, तो वहां मौजूद ईरानी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य बाहर जाने लगे, सिवाय एक सदस्य के।

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और विदेश मंत्री अब्बास अराघची संयुक्त राष्ट्र महासभा की वार्षिक बैठक में हिस्सा लेने के लिए न्यूयॉर्क में हैं, लेकिन वे ट्रंप के संबोधन के दौरान महासभा कक्ष में नहीं पहुंचे। इसके बजाय, जब ट्रंप ने बोलना शुरू किया तो निचले स्तर के कर्मचारी और प्रतिनिधि वहां मौजूद थे। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति के भाषण के लगभग 10 मिनट बाद ही वे वहां से चले गए।

एपी पारुल प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में