संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने पारस्परिक निर्भरता पर आधारित विश्व बनाने की अपील की

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने पारस्परिक निर्भरता पर आधारित विश्व बनाने की अपील की

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने पारस्परिक निर्भरता पर आधारित विश्व बनाने की अपील की
Modified Date: September 22, 2026 / 07:28 pm IST
Published Date: September 22, 2026 7:28 pm IST

संयुक्त राष्ट्र, 22 सितंबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने वैश्विक संस्था की महासभा में अपना आखिरी भाषण देते हुए ‘‘पारस्परिक-निर्भरता पर आधारित विश्व’’ की पैरोकारी की।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख लंबे समय से विश्व के नेताओं से आग्रह करते रहे हैं कि वे तेजी से बढ़ती वैश्विक चुनौतियों और बड़ी ताकतों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बावजूद सहयोग और मिलकर निर्णय लेना न छोड़ें।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख का मंगलवार का संदेश इसलिए काफी मायने रखता है कि साल के अंत में उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

उन्होंने भू-राजनीतिक विभाजन, युद्ध, जलवायु परिवर्तन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘हमारी दुनिया में दरारें चौड़ी हो रही हैं।’’

भविष्य को बिखराव और अविश्वास की ओर बढ़ने देने के बजाय, उन्होंने एक ऐसी दुनिया बनाने की अपील की, जो ‘‘पारस्परिक निर्भरता पर टिकी हो और आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक और प्रौद्योगिकीय संबंधों पर आधारित हो।’’

एपी सुभाष नरेश

नरेश


लेखक के बारे में