जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, नुकसान की कोई सूचना नहीं

Ads

जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, नुकसान की कोई सूचना नहीं

  •  
  • Publish Date - April 27, 2026 / 08:07 AM IST,
    Updated On - April 27, 2026 / 08:07 AM IST

तोक्यो, 27 अप्रैल (एपी) उत्तरी जापान में सोमवार तड़के 6.2 तीव्रता का भूकंप आया, हालांकि किसी तरह के जान-माल के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी को लेकर भी कोई चेतावनी जारी नहीं की।

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, यह भूकंप जापान के सबसे उत्तरी मुख्य द्वीप होक्काइडो पर स्थित छोटे से शहर सारबेत्सु से 18 किलोमीटर पश्चिम आया जिसकी गहराई धरती की सतह से 81 किलोमीटर नीचे थी।

यूएसजीएस ने इसकी तीव्रता 6.1 मापी।

एक हफ्ते पहले ही 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद जापान ने देश के पूर्वोत्तर तटीय इलाकों में अलर्ट जारी किया था।

एपी

खारी अविनाश

अविनाश