मलेशिया। पिछले दिनों मलयेशिया की एक मस्जिद में दो महिलाओं छोटे -छोटे कपड़े पहन कर डांस कर रही थी जिसका विडियो काफी तेजी से वायरल हुआ था। उसके बाद मुस्लिमों के पवित्र स्थान मस्जिद में पर्यटकों की एंट्री बंद कर दी गयी है।
ये भी पढ़ें –साढ़े 4 करोड़ की कार खरीदने की खुशी पल भर में हो गई चकनाचूर, देखिए वीडियो
बता दें कि ये घटना मलेशिया के कोटा किनाबलू में मुख्य मस्जिद की दीवार के पास की है। दोनों महिलाएं अपने डांस में इतनी मशगूल थी की उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि वे मस्जिद जैसे पवित्र जगह पर सेक्सी डांस कर रही हैं।
ये भी पढ़ें –अटल की सेहत जानने सुरक्षा और प्रोटोकॉल के बिना ही एम्स पहुंचे मोदी
इस विषय पर मस्जिद के चेयरमैन जमाल सकरन ने शनिवार को विदेशी पर्यटकों के इस कृत्य की निंदा की और साथ ही मस्जिद में पर्यटकों के आने के लिए फिलहाल रोक लगा दी है। उन्होंने इस विषय में कहा है कि यह कदम इस्लाम की पवित्रता को बरकरार रखने के लिए उठाया गया है।हालांकि, अभी तक यह पता नहीं लग सका है कि ये दोनों लड़कियां किस देश की नागरिक हैं।
वेब डेस्क IBC24