कनाडा में हवाईअड्डे पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Ads

कनाडा में हवाईअड्डे पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

  •  
  • Publish Date - May 10, 2021 / 10:42 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

रिचमॉन्ड (कनाडा), 10 मई (एपी) वैंकूवर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रविवार को 28 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

अधिकारियों ने इसे गिरोहों के बीच रंजिश से जुड़ी घटना बताया है। संदिग्धों ने पुलिस पर भी गोली चलाई।

रॉयल कनाडियन माउंटेड पुलिस बल के एक अधिकारी ने बताया कि मरने वाले व्यक्ति को पुलिस जानती थी और यह घटना क्षेत्र में गिरोहों के बीच संघर्ष से जुड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने पुलिसकर्मियों को भी निशाना बनाया था।

पुलिस बल की ओर से बताया गया गोलीबारी की घटना के बाद जब अधिकारियों ने एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार लोगों ने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाईं लेकिन पुलिस ने जवाबी कार्रवाई नहीं की क्योंकि वहां पर कई अन्य लोग भी थे। वाहन में कम से कम दो व्यक्ति सवार थे।

उन्होंने बताया कि घटना में कोई पुलिस अधिकारी घायल नहीं हुआ।

पुलिस ने बताया कि बाद में, 28 किलोमीटर दूर एक जलती हुई कार बरामद हुई।

संघीय लोक सुरक्षा मंत्री बिल ब्लेयर ने इसे गिरोहों के बीच रंजिश से जुड़ी घटना बताया।

एपी मानसी दिलीप

दिलीप