1000 ‘गर्लफ्रेंड’ के साथ जिंदगी बिताता था शख्स, पुलिस ने घर पर मारा छापा तो मिले 69000 गर्भनिरोधक गोलियां, अब कोर्ट ने सुनाई 1075 साल की सजा
1000 'गर्लफ्रेंड' के साथ जिंदगी बिताता था शख्स, Man used to spend life with 1000 'girlfriends'
अंकारा: life with 1000 ‘girlfriends’ तुर्की के इस्ताबुंल की एक अदालत ने मुस्लिमों के एक पंथ के नेता अदनान ओकतार को 10 अलग-अलग अपराधों में 1075 साल की सजा सुनाई है। अदालत ने अदनान ओकतार को जिन आरोपों में सजा सुनाई है वे बेहद संगीन हैं। ओकतार पर बच्चों के यौन शोषण, महिलाओं के साथ दुष्कर्म, धार्मिक कट्टरपंथ को बढ़ावा दनो, आतंकवाद को बढ़ावा देने, धोखाधड़ी और राजनीतिक तथा सैन्य जासूसी करने आदि का आरोप लगाया गया था। वह खुद का अपना चैनल भी चलाता था।
Read more : सानिया-हरादेका की जोड़ी दुबई टेनिस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में
लड़कियों को बताता था अपनी ‘पालतू बिल्ली’
life with 1000 ‘girlfriends’ ओकतार लोगों को कट्टरपंथी मत के बारे में उपदेश देता था, जबकि वह महिलाओं को ‘पालतू बिल्लियां’ बुलाता था। 64 वर्षीय अदनान अक्सर लड़कियों के साथ अपनी तस्वीरें साझा करता था। वह टीवी शो में इन महिलाओं के साथ डांस भी करता था। उसके पंथ से जुड़े करीब 236 लोगों के खिलाफ मामला चलाया गया और इनमें से 78 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
Read more : अशोक लेलैंड की वाणिज्यिक वाहन बाजार में 30 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य
अदनान के घर से 69 हजार गर्भनिरोधक गोलियां मिलीं
अदालत में सुनवाई के दौरान ढोंगी धार्मिक नेता अदनान के बारे में कई हैरान कर देने वाले राज सामने आए। पुलिस को उसके घर पर 69 हजार से ज्यादा गर्भनिरोधक गोलियां मिलीं। इसके बारे में जब पूछा गया, तो उसने कहा कि इन गोलियों का इस्तेमाल वह स्किन एलर्जी के इलाज के लिए करता है।
Read more : उप्र के मुजफ्फरनगर में स्कूल की दो बसों में टक्कर, दो की मौत
ग्लैमरस लड़कियों से घिरा रहता था यह धार्मिक नेता
अदनान हमेशा खूबसूरत और ग्लैमरस लड़कियों से घिरा रहता था। इस बीच कई महिलाओं ने उस पर यौन शोषण का आरोप लगाया। अदालत में सुनवाई के दौरान अदनान ने स्वीकार किया कि उसकी करीब 1,000 गर्लफ्रेंड हैं। उसने कहा था कि महिलाओं के प्रति मेरे दिल में प्यार उमड़ता है। प्यार इंसान की खासियत है। यह एक मुसलमान की खूबी है। एक अन्य सवाल के जवाब में उसने कहा था, मैं बाप बनने की असाधारण क्षमता रखता हूं।
Read more : हिजाब विवाद केवल आठ शिक्षण संस्थानों तक सीमित : कर्नाटक सरकार
जबरन खिलाता था गर्भनिरोधक गोलियां
एक महिला ने सुनवाई के दौरान बताया कि अदनान ने कई बार उनके और अन्य महिलाओं के साथ यौन शोषण किया। कई महिलाओं के साथ जबरन दुष्कर्म किया गया और उन्हें गर्भनिरोधक दवाओं को खाने के लिए मजबूर किया गया। अदनान के घर से 69 हजार गर्भनिरोधक गोलियां मिली थीं।

Facebook


